Clinically Bharat

Women

Chhath Puja Lemon Health Benefits; Nutritional Value | Vitamins Minerals | सेहतनामा- छठ पूजा का डाभ नींबू सेहत के लिए वरदान: एनीमिया और किडनी स्टोन से बचाता है, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए नींबू के फायदे

Email :97

19 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी

  • कॉपी लिंक

भारत में प्रकृति पूजा का बहुत पुराना और सुंदर इतिहास है। हमारे देश में ‘पंच तत्व’ यानी धरती, जल, आकाश, वायु और अग्नि की पूजा होती है। इसके अलावा दैनिक चक्र और मौसम परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सूर्य और चंद्र की भी पूजा होती है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने, आभार व्यक्त करने का सुंदर तरीका है।

दिवाली के बाद उत्तर भारत के लोकप्रिय त्योहार छठ पूजा में सूर्य की ही पूजा होती है। यह 4 दिवसीय त्योहार इस साल 5 नवंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगा। इसमें सूर्य देव और छठी मैया की आराधना होती है और भोग चढ़ाया जाता है। इस भोग में एक विशेष फल ‘डाभ नींबू’ भी चढ़ाया जाता है।

यह फल नींबू का ही एक प्रकार है। यह आकार में सामान्य नींबू से काफी बड़ा होता है। हालांकि इनके पोषक तत्व कमोबेश एक जैसे ही होते हैं। नींबू में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और वेट लॉस में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभदायक है।

इसलिए आज ‘सेहतनामा’ में बात करेंगे नींबू की। साथ ही जानेंगे कि-

  • नींबू की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या होती है?
  • इसमें कौन से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं?
  • नींबू हमें किन बीमारियों से बचाता है?
  • यह किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

नींबू के दर्जन भर से ज्यादा फायदे

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, अगर आप रोज की डाइट में किसी भी तरह एक नींबू ले रहे हैं तो इससे सेहत को दर्जन भर से ज्यादा फायदे होते हैं। खास बात ये है कि ज्यादातर डिशेज और सलाद में स्वाद के लिए इसका रस मिलाया जा सकता है। इससे खाना, पानी, ड्रिंक्स हर चीज का स्वाद बढ़ जाता है और खास फ्लेवर भी आता है। इतनी खासियतों के बाद भी कम कीमत के कारण यह बेहद लोकप्रिय फल है।

नींबू की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?

नींबू में मुख्य रूप से विटामिन C, कार्ब्स और ढेर सारा पानी होता है। इसमें बहुत थोड़ी सी मात्रा में प्रोटीन और फैट होता है। एक मध्यम आकार के नींबू से हमें 20 कैलोरी मिल जाती हैं। इसमें कुछ मात्रा में शुगर भी होता है। आइए ग्राफिक में देखते हैं कि नींबू में कौन सा पोषक तत्व किस मात्रा में मौजूद है।

नींबू में कौन से विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं?

नींबू में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप औसत आकार का एक नींबू डाइट में शामिल कर रहे हैं तो इससे शरीर की रोजाना जरूरत का एक-तिहाई विटामिन C मिल जाता है। इसमें और कौन से विटामिन्स और मिनरल्स हैं, ग्राफिक में देखिए।

डाइट में नींबू शामिल करने का सबसे आसान तरीका ये है कि नींबू पानी पिया जाए। यह ठीक भी है क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। इसी बहाने शरीर को कुछ महत्वपूर्ण विटामिन्स और मिनरल्स भी मिल जाते हैं।

सबसे अच्छा तो ये होगा कि सुबह की शुरुआत नींबू पानी से की जाए। इससे दिन की शुरुआत पर्याप्त हाइड्रेशन और जरूरी मिनरल्स के साथ होगी। इससे पाचन तंत्र, इम्यून सिस्टम और हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त बनी रहेगी। लेकिन नींबू पानी में चीनी या शहद मिलाए बिना उसे पिएं।

क्या नींबू पानी पीना फायदेमंद है?

दिल्ली की सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अनु अग्रवाल कहती हैं कि नींबू पानी पीना निश्चित तौर पर फायदेमंद होता है। यह अपनी डेली डाइट में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स को शामिल करने का अच्छा तरीका है। नींबू पानी में कैलोरी कम होती हैं, विटामिन्स और पोषक तत्व अधिक होते हैं। इससे हमारे शरीर में पानी, विटामिन्स और मिनरल्स की रोज की जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा हो जाता है। इससे क्या-क्या फायदे होते हैं, ग्राफिक में देखिए।

आइए ग्राफिक्स में दिए महत्वपूर्ण पॉइंट्स विस्तार से समझते हैं:

वेट लॉस में मदद मिलती है

लोग अक्सर वजन कम करने के लिए नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। नींबू में घुलनशील फाइबर पेक्टिन होता है। इसके पेट में बने रहने से हमें लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है। इससे लोग कम खाना खाते हैं तो उन्हें वेट लॉस में मदद मिलती है। दूसरा कारण ये है कि हम जितना अधिक पानी पीते हैं, हमारा शरीर उतनी ही तेजी से कैलोरीज बर्न करता है। इसलिए नींबू पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है।

किडनी स्टोन से बचाता है

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन बनने से रोकता है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक, अगर प्रतिदिन पानी में 100ml नींबू का रस मिलाकर पिया जाए तो किडनी स्टोन्स को रोकने में मदद मिल सकती है। हालांकि स्टोन होने पर हमें पूरी तरह से सिर्फ नींबू पानी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेते रहें।

इम्यून सिस्टम मजबूत करता है

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है। ये दोनों ही तत्व इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इससे शरीर को ज्यादातर बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना नींबू का सेवन कर रहे हैं तो यह हमें मौसम बदलने पर होने वाले कोल्ड और फ्लू से बचा सकता है।

एनीमिया से बचाता है

नींबू में आयरन तो कम मात्रा में ही होता है, लेकिन इसमें मौजूद विटामिन C शरीर को आयरन के एब्जॉर्पशन में मदद करता है। इससे हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है और एनीमिया की स्थिति नहीं बनती है।

अस्थमा के अटैक से बचाता है

स्प्रिंगर नेचर में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अस्थमा से पीड़ित जो लोग विटामिन C का भरपूर सेवन करते हैं, उन्हें अस्थमा के अटैक कम होते हैं। यह श्वसन नली और फेफड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

कैंसर से बचाता है

नींबू एंटीऑक्सिडेंट विटामिन C का बहुत अच्छा सोर्स है। एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले सेल्स डैमेज को रोकने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स से हुआ सेल्स का यह डैमज ही कैंसर का कारण बनता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में अप्रैल, 2014 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग रोजाना नींबू का सेवन करते हैं और टहलने जाते हैं, उनका ब्लड प्रेशर नींबू का सेवन नहीं करने वालों का अपेक्षा अधिक कंट्रोल में रहता है और हाइपरटेंशन का जोखिम भी कम होता है।

हार्ट हेल्थ बेहतर होती है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में जून, 2001 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अगर रोजाना एक नींबू का सेवन किया जाए तो हार्ट डिजीज के जोखिम कम हो जाते हैं। इसमें मौजूद सिर्फ विटामिन C ही नहीं, फाइबर और प्लांट कंपाउंड्स भी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

किन लोगों को नींबू नहीं खाना चाहिए?

आमतौर पर नींबू का सेवन ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित होता है। इसके बावजूद कुछ हेल्थ कंडीशंस में इसके कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कब और किसे नींबू के सेवन से बचना चाहिए, ग्राफिक में देखिए।

……………………. सेहत की ये खबर भी पढ़िए सेहतनामा- बर्थ कंट्रोल पिल्स मददगार, पर घातक भी: डॉक्टर से जानिए पिल्स लेने का सही तरीका

सेब खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही यह हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों की आशंका को भी कम कर सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post