Clinically Bharat

Women

Daily Exercise Routines; Physical And Mental Health Benefits | रिलेशनशिप- चार दिन एक्सरसाइज की, फिर आलस ने घेर लिया: क्या करें कि रोज दौड़ लगाने का मन करे, साइकोलॉजिस्ट ने दिए 9 सुझाव

Email :55

1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

‘कल से रोज सुबह उठूंगा, दौड़ने जाऊंगा और एक्सरसाइज शुरू करूंगा।’ हममें से न जाने कितने लोग हर रोज खुद से ये वादा करके लेटते हैं और सुबह होते-होते इसे भूल जाते हैं। नींद, आलस और नकारात्मक इच्छाशक्ति उन्हें उठने नहीं देती है।

कई बार लोग एक्सरसाइज शुरू तो करते हैं, लेकिन वे इसे हमेशा के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं कर पाते हैं। कुछ दिन बाद ही आलस उन पर हावी होने लगता है। एक्सरसाइज शुरू करना जितना कठिन है, उससे कहीं ज्यादा कठिन उस पर टिके रहना है।

एक्सरसाइज को आदत बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और पॉजिटिव एटीट्यूड की जरूरत होती है। हालांकि कोई भी इसे ठान ले तो ये असंभव भी नहीं है। सही स्ट्रेटजी और टाइम मैनेजमेंट से इसे अपने रूटीन वर्क में शामिल किया जा सकता है।

तो आज रिलेशनशिप कॉलम में हम बात करेंगे कि रोजाना एक्सरसाइज के लिए खुद को कैसे मोटिवेट करें। साथ ही जानेंगे कि इसकी शुरुआत कैसे करें?

एक्सरसाइज से फिजिकल और मेंटल हेल्थ होती बेहतर

आजकल अधिकांश बीमारियां बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण होती हैं। ऐसे में नियमित एक्सरसाइज करना जरूरी है। ये न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

एक्सरसाइज करने से बॉडी में एंडोर्फिन नामक हॉर्मोन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस को कम करता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

एक्सरसाइज के लिए मोटिवेशन जरूरी

एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए सबसे जरूरी चीज सेल्फ मोटिवेशन है। इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति और सेल्फ कंट्रोल की आवश्यकता होती है। अगर आप एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करना चाहते हैं तो कुछ बातों का जरूर ख्याल रखें। नीचे दिए ग्राफिक से इसे समझिए-

एक्सरसाइज रूटीन को ऐसे बनाएं जीवन का हिस्सा

रोजाना एक्सरसाइज करना किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लोग जोश में आकर जिम की 3 या 6 महीने की मेंबरशिप ले लेते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी इच्छाशक्ति कम होने लगती है। वे इसे लेकर तरह-तरह की बहाने बनाने लगते हैं। हालांकि कुछ आसान और प्रभावी तरीकों से हम एक्सरसाइज को अपनी आदत बना सकते हैं। नीचे दिए पॉइंटर्स से इसे समझिए-

  • सबसे पहले ये तय करें कि आप एक्सरसाइज क्यों करना चाहते हैं। जैसेकि वजन कम करना, मसल्स स्ट्रॉन्ग बनाना, फिट रहना या किसी स्पेशल इवेंट की तैयारी के लिए।
  • इसके लिए एक प्लान बनाएं और इसे एक डायरी में नोट करें। इसमें आप किस प्रकार की एक्सरसाइज, कितनी बार और कितने समय तक करेंगे, ये सब लिखें।
  • इसे थोड़ा मजेदार बनाने के लिए आप अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे बोरियत महसूस नहीं होगी। साथ में एक्सरसाइज करने से एक मोटिवेशन भी मिलेगा।
  • हर हफ्ते अपनी प्रोग्रेस को एक डायरी में लिखें। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि एक्सरसाइज का आपकी सेहत पर क्या असर दिख रहा है।
  • अगर आपने एक महीने तक एक्सरसाइज में कोई गैप नहीं किया है तो खुद को गिफ्ट दें। इससे आपको मोटिवेशन मिलेगा।
  • याद रहे कि एक्सरसाइज कोई दवा नहीं, जिससे तुरंत शरीर पर प्रभाव दिखे। इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है।
  • उन लोगों से प्रेरणा लें, जो नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं। जैसेकि फिटनेस मॉडल, एथलीट या आपका कोई दोस्त।
  • अपने मोबाइल में रिमाइंडर लगाएं कि आपको कब एक्सरसाइज करनी है। इससे खुद को सचेत रखने में मदद मिलेगी।
  • स्वस्थ और फिट लोगों के बारे में पढ़ें। फिटनेस एक्सपर्ट के वीडियोज देखें। ये आपको फिट रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

लोग एक्सरसाइज बीच में ही क्यों बंद कर देते हैं

एक्सरसाइज न करने या बीच में बंद करने के लिए लोगों के पास कई बहाने हो सकते हैं। जैसेकि समय की कमी, थकान या बहुत सारा काम। हालांकि इसके पीछे की मुख्य वजह मोटिवेशन की कमी है। इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जिनकी वजह से लोग बीच में एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं। इसे नीचे ग्राफिक से समझिए-

कैसे करें एक्सरसाइज की शुरुआत

अगर आपने पहले कभी एक्सरसाइज नहीं की है तो शुरुआत में कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। इसे नीचे पॉइंटर्स से समझिए-

  • अगर आपको हार्ट डिजीज, अस्थमा, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं तो ऐसी स्थिति में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।
  • एक्सरसाइज शुरु करने से पहले कम-से-कम 5 से 10 मिनट वार्मअप जरूर करें। इससे मांसपेशियां एक्टिव होती हैं।
  • हर एक एक्सरसाइज के बाद कुछ मिनट का ब्रेक लें। इससे मसल्स को रिकवरी के लिए पर्याप्त समय मिलता है। साथ ही जल्दी थकान नहीं होती।
  • एक्सरसाइज के बीच में पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। इससे बॉडी हाइड्रेटेड रहती है।
  • अगर आपको वर्कआउट करते समय दर्द या बेचैनी महसूस होती है तो तुरंत रुक जाएं। थोड़ी देर आराम करें।
  • कभी भी दर्द के बावजूद ताकतवर बनने की कोशिश न करें। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

एक्सरसाइज के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी

एक्सरसाइज को अपनी आदत बनाने के लिए टाइम मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय पर सोने और जागने की आदत डालें। एक्सरसाइज के लिए एक समय निर्धारित करें और उस समय पर रोजाना खुद को तैयार रखें। कोशिश करें कि एक्सरसाइज में एक भी दिन का गैप न हो।

रोज कितनी देर करें एक्सरसाइज

आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को 30 मिनट रोजाना या प्रति सप्ताह कम-से-कम 150 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज के लिए अतिरिक्त समय देना जरूरी है। हालांकि एक्सरसाइज के समय अपनी शारीरक क्षमता का ध्यान रखें। रोजाना घंटों एक्सरसाइज करने से भी बचें।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post