25 मिनट पहलेलेखक: संदीप सिंह
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक 86 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर बेडरूम में पड़ा मिला। वह मेरठ के ही RG गर्ल्स डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष पद से रिटायर्ड थीं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि वह कमरे में रूम हीटर चलाकर सो गईं थीं। हीटर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस को ही उनकी मौत की वजह माना जा रहा है।
सर्दियों में लोग घर या कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर या ब्लोअर का सहारा लेते हैं। रूम हीटर कुछ ही मिनटों में कमरे को गर्म कर देता है। हालांकि इसके इस्तेमाल के दौरान बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। जरा सी लापरवाही जानलेवा भी हो सकती है।
तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि रूम हीटर के इस्तेमाल के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? साथ ही जानेंगे कि-
- बंद कमरे में रूम हीटर का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक है?
- नया रूम हीटर खरीदते समय किन सेफ्टी फीचर्स को देखना जरूरी है?
एक्सपर्ट: डॉ. अकबर नकवी, जनरल फिजिशियन, नई दिल्ली
शशिकांत उपाध्याय, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर, अहमदाबाद
सवाल- रूम हीटर क्या है और यह कैसे काम करता है?
जवाब- यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो हीट क्रिएट करती है। आमतौर पर रूम हीटर बेहद हल्का और पोर्टेबल होता है। यह निकल क्रोमियम अलॉय (nickel chromium alloy) से बना होता है। इसका रेजिस्टेंस मीडियम से हाई लेवल का होता है। ज्यादा रेजिस्टेंस होने की वजह से इसके अंदर करंट फ्लो करता है, जिससे हीट प्रोड्यूस होती है।
हालांकि हीट प्रोड्यूस करते समय यह कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रिलीज करता है। यह गंधहीन गैस होती है। इसलिए यह साइलेंट मौत का कारण बन सकती है।
सवाल- रूम हीटर से किस तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का खतरा बढ़ जाता है?
जवाब- डॉ. अकबर नकवी बताते हैं कि रूम हीटर हमें ठंड से बचाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कम-से-कम करना चाहिए। यह सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। जैसेकि-
- हमारे शरीर में ब्रेन को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत की होती है। कार्बन मोनोऑक्साइड जहरीली गैस होती है, जो बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है। बॉडी में इसकी मात्रा ज्यादा होने से ब्रेन तक ब्लड सप्लाई नहीं होती, जिससे अचानक मौत या ब्रेन हैमरेज होने का खतरा बढ़ जाता है।
- इसके अलावा सर्दियों में हवा पहले से ही ड्राई होती है। ऐसे में रूम हीटर हवा की नमी को और अधिक कम करने का काम करता है। इससे स्किन या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
लंबे समय तक रूम हीटर का इस्तेमाल करने से अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-
सवाल- रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब- रूम हीटर ठंड से बचाने के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। हालांकि इसके इस्तेमाल के दौरान सतर्कता बरतना जरूरी है। अगर आपके घर में पुराना रूम हीटर है तो इस्तेमाल से पहले उसका मेंटेनेंस जरूर कराएं। साथ ही घर के किस हिस्से में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, इसका ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही घर में आग लगने का कारण बन सकती है।
नीचे ग्राफिक में कुछ और सावधानियां दी गई हैं, इन्हें देख सकते हैं।
अगर आपके घर में बच्चे या पालतू जानवर हैं तो रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। रूम हीटर वाले कमरे में बच्चों को अकेला न छोड़ें।
सवाल- नया रूम हीटर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब- अगर आप रूम हीटर खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने कमरे का साइज देखें। उसी के मुताबिक रूम हीटर खरीदें। अगर कमरा छोटा है तो बड़ा या अधिक वोल्टेज का हीटर न चुनें। इसके अलावा खरीदने से पहले कुछ अन्य बातों का ध्यान रखें। नीचे ग्राफिक में इन्हें देखिए-
इसके अलावा रूम हीटर के इस्तेमाल के समय बेसिक बातों का जरूर ध्यान रखें।
- रूम हीटर के लिए हमेशा हाई रेटिंग वाले 16 एम्पीयर के प्लग और स्विच का ही इस्तेमाल करें। 5 एम्पीयर के प्लग में अतिरिक्त लोड की वजह से शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है।
- हमेशा रूम हीटर को फर्श पर रखें। कभी भी उसके नीचे गलीचा, कालीन या कपड़ा न बिछाएं।
- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वसनीय ब्रांड का रूम हीटर ही खरीदें। कभी भी सस्ते के लालच में न आएं।
सवाल- अगर मीडियम साइज का कमरा है तो उसके लिए कितने वॉट का रूम हीटर खरीदना चाहिए?
जवाब- अपने कमरे के हिसाब से ही रूम हीटर खरीदना चाहिए। रूम हीटर की क्या कैपेसिटी है, यह उसके वॉट पर निर्भर करती है। नीचे दिए पॉइंट्स से इसे समझिए-
- अगर कमरे का साइज 100 वर्ग फुट यानी 10*10 है तो 1000 वॉट (W) से 1500 वॉट के बीच पावर रेटिंग वाला रूम हीटर पर्याप्त है। यह कमरे के टेम्परेचर को जल्दी गर्म कर देगा। साथ ही अधिक बिजली की खपत भी नहीं करेगा। यह ऑफिस केबिन, छोटे कमरों के लिए बिल्कुल सही है।
- अगर कमरे का साइज 100-200 वर्ग फुट के बीच है तो उसके लिए 2000 वॉट से 2500 वॉट का रूम हीटर काफी है। यह कमरे को 15-20 मिनट में पर्याप्त गर्म कर देगा। इस वॉट का रूम हीटर लिविंग रूम या बड़े बेडरूम के लिए एक बढ़िया विकल्प है।
- बड़े कमरे या खुले स्थानों के लिए 3000 वॉट या उससे अधिक वॉट वाले हीटर की जरूरत होती है। अक्सर खुली छत या बड़े हॉल में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
………………..
जरूरत की खबर- इमर्शन रॉड से महिला की मौत:इस्तेमाल के दौरान न करें ये 12 गलतियां
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वह इमर्शन रॉड से पानी गर्म कर रही थी। इमर्शन रॉड मैन्युअली काम करती हैं। इनमें ऑटो-कट का विकल्प नहीं होता है। इसलिए इसके इस्तेमाल के दौरान बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़िए…