Clinically Bharat

Women

Weight Loss Before Wedding: Diet Plan, What to Eat & Avoid | Health | जरूरत की खबर- शादी से पहले घटाएं 3 किलो वजन: न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए सही डाइट प्लान, क्या खाएं और क्या न खाएं

Email :52

24 मिनट पहलेलेखक: संदीप सिंह

  • कॉपी लिंक

शादी किसी की भी लाइफ का सबसे खास दिन होता है। हर कोई अपनी शादी में फिट और सुंदर दिखना चाहता है। खासकर महिलाएं अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं। उनके लिए लहंगे, गहने से लेकर शादी के अन्य कपड़ों तक सबकुछ फिट और परफेक्ट होना चाहिए। हालांकि कई बार बॉडी शेप की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। वह चाहकर भी मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाती हैं।

कुछ महिलाएं शादी से पहले अपने बढ़े हुए वजन के कारण बेहद परेशान रहती हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय भी करती हैं। हालांकि अगर सही लाइफस्टाइल और डाइट को फॉलो किया जाए तो 1 महीने में 3 से 4 किलो वजन आसानी से कम किया जा सकता है।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे प्री-वेडिंग वेट लॉस डाइट प्लान की। साथ ही जानेंगे कि-

  • वेट लॉस का सही तरीका क्या है?
  • एक महीने में 3 से 4 किलो वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- महिलाओं में कम उम्र में वजन बढ़ने का क्या कारण है?

जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि 20 से 30 की उम्र की महिलाओं में बेली फैट या ओवरवेट होने का कारण सिर्फ अनहेल्दी खाना नहीं है। फिजिकल एक्टिविटी का कम होना, मेटाबॉलिज्म का धीमा होना, मेंस्ट्रुअल साइकल का असंतुलित होना और खराब लाइफस्टाइल भी इसके कारण हो सकते हैं।

सवाल- खुद को फिट रखने के लिए महिलाएं क्या करें?

जवाब- शरीर को फिट रखने के लिए सबसे जरूरी चीज है हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना। अगर लाइफस्टाइल हेल्दी हाेगी तो शरीर फिट रहेगा और अनावश्यक वजन नहीं बढ़ेगा। साथ ही किसी भी तरह की बीमारी नहीं होगी।

इसके लिए रोजाना सुबह उठकर करीब 45 मिनट वर्कआउट करना चाहिए। इससे न सिर्फ वजन कम हाेता है, बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहती है।

इसके अलावा हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। ये चीजें आपके वजन को कंट्रोल में रखने में बेहद मददगार हैं।

सवाल- वजन कम करने का सही और सुरक्षित तरीका क्या है?

जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि हमारे शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसी सभी चीजों की जरूरत होती है। यह सभी न्यूट्रिएंट्स अलग-अलग खाने-पीने की चीजों से मिलते हैं। इसलिए सभी चीजों को सही मात्रा में लेना जरूरी है। वजन कम करने के लिए कभी भी एक साथ क्रैश डाइटिंग यानी खाना कम देना या सिर्फ लिक्विड डाइट को फॉलो करना गलत है।

कुछ महिलाएं वजन जल्दी घटाने के लिए सिर्फ जूस और लिक्विड जैसी चीजें पीने लगती हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस तरह अचानक डाइट में बदलाव करने से किडनी, लिवर और ब्रेन जैसे ऑर्गन्स को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए वजन कम करने के लिए धीरे-धीरे अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए, जिससे वजन भी कम हो और शरीर को कोई नुकसान भी न पहुंचे।

सवाल- वजन कम करने के लिए सही डाइट प्लान क्या है?

जवाब- इसके लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना जरूरी है। इससे आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। आइए वजन कम करने के लिए सुबह दोपहर और शाम की डाइट कैसी होनी चाहिए, इसे पॉइंटर्स से समझते हैं।

ब्रेकफास्ट

  • सुबह उठकर एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक-एक चम्मच नींबू और अदरक का रस शहद में मिलाकर पिएं। यह ड्रिंक आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने और पेट की सफाई के लिए बहुत लाभदायक है। इसके अलावा ये वजन कम करने में भी मददगार है।
  • इसके बाद 8 बजे तक ब्रेकफास्ट कर लें। इसमें बिना चीनी वाली चाय, कॉफी या ग्रीन टी ले सकते हैं। यह वजन घटाने के लिए अच्छा विकल्प है।
  • ब्रेकफास्ट के बाद अगला मील करीब 5 घंटे बाद ही लें। इस बीच भूख लगने पर कुछ हल्की चीज खा सकते हैं।
  • अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सलाद खाएं। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा।

लंच

  • लंच में किसी भी हरी सब्जी और दाल के साथ दो रोटी खा सकते हैं। इस दौरान सलाद खाना ना भूलें। ध्यान रहे कि रोटी के साथ कभी भी चावल ना खाएं। रोटी और चावल दोनों ही कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होते हैं। एक साथ खाने से आपके शरीर को अतिरिक्त कैलोरी और कार्ब्स मिलता है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

डिनर

  • रात का खाना सोने से करीब 3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। यानी कि अगर आप 10 बजे सोते हैं तो 7 बजे तक अपना डिनर कर लें। खाना खाने के आधे घंटे बाद ग्रीन टी पी सकते हैं। इससे नींद भी अच्छी आती है और वजन करने में भी मदद मिलती है।
  • लंच और डिनर के आधा घंटे पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे पेट की अच्छी तरह सफाई होती है और खाना आसानी से पचता है।
  • जो भी खाएं ब्रेक ले लेकर खाएं। लंच के समय दही खा सकते हैं। दही में प्रोटीन होता है, जो आपको लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और भूख कम लगती है।
  • ध्यान रहे कि कोई भी प्रोसेस्ड और अल्ट्राप्रोसेस्ड कार्ब्स न लें। इसके अलावा शुगर, कार्बोनेटेड और शुगरी ड्रिंक्स से दूर रहें। कोई भी पैकेज्ड फूड न खाएं। जहां तक हो सके, ताजे फल-सब्जियां ही खाएं।

यह बेसिक डाइट प्लान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर महिलाएं एक महीने में लगभग 3 किलो वजन कम कर सकती हैं।

……………………. शादी से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- क्या कर्ज लेकर शादी करना ठीक है:कैसे मिलता है मैरिज लोन, क्या है क्राइटेरिया

आज के दौर में शादी के लिए मैरिज लोन की भी सुविधाएं हैं, जो आपकी शादी को भव्य बनाने में मददगार हो सकती हैं। भारत में कई ऐसी फाइनेंस कंपनियां हैं, जो शादी के लिए लाखों का लोन देती हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post