Clinically Bharat

Women

Winter Superfood; Sweet Potato (Shakarkand) Health Benefits | Nutrition Facts | सर्दियों के सुपरफूड- रोज शकरकंद खाइए, मिलेगा 213% विटामिन A: मिनरल्स से भरपूर, आंखों के लिए लाभकारी, कैंसररोधी तत्वों से भरपूर

Email :66

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Winter Superfood; Sweet Potato (Shakarkand) Health Benefits | Nutrition Facts

21 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी

  • कॉपी लिंक

‘सर्दियों के सुपरफूड’ सीरीज में आज का फूड है– ‘शकरकंद।’

शकरकंद को स्वीट पोटेटो भी कहते हैं। यह कमोबेश आलू जैसा ही दिखता है, लेकिन आलू नहीं है। यह सर्दियों की बेहद पौष्टिक सब्जी है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, C और मैंगनीज होता है। इसमें एंटी कैंसर गुण भी होते हैं।

शकरकंद की कई अलग-अलग किस्में बाजार में मिलती हैं। लाल रंग के शकरकंद का गूदा सूखा और ठोस होता है, जबकि सफेद और पीले रंग के शकरकंद का गूदा रसीला होता है। लाल शकरकंद की खुशबू इसकी खास पहचान है। यह उबलने के बाद और अधिक लजीज हो जाता है।

यह सर्दियों का सुपरफूड है। सर्दी के मौसम में अगर रोज शकरकंद खाया जाए तो इससे विटामिन A, C और B5 जैसे कई विटामिन्स की दैनिक जरूरत आसानी से पूरी हो सकती है। इसमें कॉपर, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे कई मिनरल्स भी होते हैं।

इसलिए ‘सर्दियों के सुपरफूड’ सीरीज में आज बात करेंगे शकरकंद की। साथ ही जानेंगे कि-

  • इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
  • इसकी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज क्या हैं?
  • शकरकंद खाने से किन बीमारियों का जोखिम कम होता है?
  • किन लोगों को शकरकंद नहीं खानी चाहिए?

स्वाद के साथ सेहत से भरपूर

शकरकंद बेहद स्वादिष्ट सब्जी है। इसे कच्चा, उबालकर या भूनकर किसी भी रूप में खा सकते हैं। इसे दूध में मिलाकर भी खा सकते हैं। यह स्वाद के साथ सेहत से भरपूर है। इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू ही इसे लाभकारी बनाती है। आइए ग्राफिक में देखते हैं कि इसमें कौन से पोषक तत्व होते हैं।

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर

शकरकंद में विटामिन A, C और B5 जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और कॉपर, पोटेशियम जैसे कई जरूरी मिनरल्स होते हैं। ग्राफिक में देखिए–

शकरकंद में होते हैं कई औषधीय गुण

शकरकंद एंटी डायबिटिक है और इसमें एंटी कैंसर गुण भी होता है। यह सूजन को कम कर सकता है और दिल की बीमारियों से बचाता है। इसमें और कौन से औषधीय गुण होते हैं, ग्राफिक में देखिए:

शकरकंद के हेल्थ बेनिफिट्स

सर्दियों में रोज शकरकंद खाने से पेट में अच्छे माइक्रोब्स की संख्या बढ़ती है और पाचन दुरुस्त रहता है। सर्दियों में स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए शकरकंद खाने से इनसे भी राहत मिल सकती है।

इसमें विटामिन C, कैरोटीनॉयड और फेनिलप्रोपानॉयड जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे कैंसर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। इसके और क्या फायदे हैं, ग्राफिक में देखिए:

शकरकंद से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और उनके जवाब

सवाल: रोज कितना शकरकंद खाना सेफ है?

जवाब: इसके लिए कोई गाइडलाइन नहीं है। डॉ. कुशल यादव कहते हैं कि रोज एक से दो शकरकंद खाना सेफ है। ज्यादा खाने से पेट दर्द, डायरिया और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। विटामिन A टॉक्सिसिटी होने से रैशेज हो सकते हैं और ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है।

सवाल: क्या शकरकंद खाने से कब्ज होता है?

जवाब: नहीं, यह सच नहीं है। शकरकंद खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। एक शकरकंद खाने से रोजाना जरूरत का लगभग 15% फाइबर मिल जाता है। इसमें सॉल्यूबल और नॉन सॉल्यूबल, दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और कब्ज भी रोकते हैं।

सवाल: क्या डायबिटिक लोग शकरकंद खा सकते हैं?

जवाब: हां, बिल्कुल खा सकते हैं। शकरकंद में एंटी डायबिटिक गुण भी होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 54 है, लेकिन ग्लाइसेमिक लोड सिर्फ 11 है। इसलिए यह डायबिटिक लोगों के लिए अच्छा माना जाता है।

डॉ. कुशल यादव कहते हैं कि मीठा होने के बावजूद डायबिटिक लोग शकरकंद खा सकते हैं, क्योंकि इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है। रिफाइंड कार्ब की अपेक्षा इसे पचाने में अधिक समय लगता है, इसलिए ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है और भरपूर एनर्जी भी मिलती है। इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

सवाल: क्या जोड़ो में दर्द होने पर शकरकंद खा सकते हैं?

जवाब: हां, बिल्कुल खा सकते हैं। शकरकंद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है। इससे आर्थराइटिस जैसी सूजन संबंधी कंडीशन में राहत मिलती है। सर्दियों में आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ती है। इसलिए यह सर्दियों में अधिक लाभकारी होता है।

सवाल: क्या शकरकंद खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है?

जवाब: हां, यह सच है। शकरकंद में पॉलीफेनोलिक कंपाउंड होते हैं, जो आंख और रेटिना की हेल्थ के लिए अच्छे हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन भी होता है, जिससे आंखों की रोशनी के लिए जरूरी विटामिन A मिल जाता है। बीटा-कैरोटीन की मौजूदगी से नजर कमजोर होने की मुख्य वजह मैक्यूलर डिजनरेशन भी रुक जाती है। रोज एक शकरकंद खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

सवाल: क्या शकरकंद खाने से दिमाग तेज होता है?

जवाब: हां, शकरकंद ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। यह विटामिन B6 से भरपूर होता है, जो न्यूरोट्रांसमिटर सेरोटॉनिन को सिंथेसिस करता है। इसमें एंथोसायनिन भी होता है, जो याद्दाश्त बेहतर करता है। रोज एक शकरकंद खाने से ब्रेन हेल्थ अच्छी होती है।

सवाल: क्या शकरकंद खाने से वजन बढ़ता है?

जवाब: नहीं, यह सच नहीं है। शकरकंद हाई फाइबर फूड है। इसमें मौजूद कार्ब भी कॉम्प्लेक्स होता है, जो धीरे-धीरे पचता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। इस तरह शकरकंद वजन घटाने में मददगार है। हालांकि इसे लिमिट में ही खाना चाहिए।

सवाल: क्या शकरकंद हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है?

जवाब: हां, शकरकंद हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है। इसलिए रोज एक शकरकंद खाने से कोरोनरी हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।

सवाल: क्या शकरकंद खाने से स्किन और बालों की सेहत सुधरती है?

जवाब: हां, शकरकंद स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जिससे कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है। यह खास प्रोटीन स्किन को चमकदार बनाता है और झुर्रियां कम करता है।

शकरकंद में मौजूद विटामिन A हेयर फॉल रोकता है, रूसी को भी कंट्रोल करता है। इसलिए शकरकंद खाने से स्किन और बालों की सेहत अच्छी रहती है।

सवाल: क्या शकरकंद खाने के कुछ नुकसान भी होते हैं?

जवाब: हां, शकरकंद में ऑक्सिलेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इससे किडनी स्टोन का जोखिम होता है। अगर आपको पहले कभी स्टोन की समस्या रही है तो इसे खाने से बचना चाहिए या पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कुछ लोगों में एलर्जिक रिएक्शन भी देखने को मिल सकते हैं।

सवाल: किन लोगों को शकरकंद नहीं खाना चाहिए?

जवाब: इन लोगों को शकरकंद नहीं खाना चाहिए:

  • जिन्हें किडनी से जुड़ी कोई समस्या है।
  • जिन्हें किडनी स्टोन है।
  • जिन लोगों को प्लांट प्रोडक्ट से एलर्जी है।
  • जिन्हें पेट दर्द, डायरिया या ब्लोटिंग की समस्या है।

ग्राफिक: अंकुर बंसल

…………………………. सुपरफूड सीरीज की ये खबर भी पढ़िए

सर्दियों के सुपरफूड- ठंड में आंवला खाने के 12 कारण: आयुर्वेद में माना जाता है अमृत

आयुर्वेद में आंवले के रस को ऐसा रसायन माना जाता है, जो बुढ़ापे को रोक सकता है। यह इतना गुणकारी फल है कि आयुर्वेद में इसे प्रकृति का वरदान कहा जाता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post